अब विधानसभा में जन सहभागिता से सवाल उठाएगी कांग्रेस, लोगों से मांगी समस्याएं

मंगल भारत/भोपाल/मध्यप्रदेश विधानसभा के 20 जुलाई से शुरू हो
रहे मानसून सत्र में जनता की आवाज बनने के लिए कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस सीधे जनता द्वारा भेजे गए सवाल ही सदन में उठाएगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को प्रदेश कांग्रेस ने जन सहभागिता अभियान नाम दिया है। जनता द्वारा भेजे गए सुझाव, मुद्दों और समस्याओं पर कांग्रेस विधायक सवाल लगाएंगे और सदन में सरकार से उन पर जवाब मांगेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष के इस अभियान की सराहना करते हुए जनता से अपनी समस्याएं भेजने की अपील की है। विधानसभा का मानसून 20 जुलाई से शुरू होगा और 24 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र को सीधे जनता से जोडऩे के लिए नेता प्रतिपक्ष ने जन सहभागिता अभियान का आगाज किया है।