सीजेआई को कहे अपशब्द और कोर्टरूम में फेंके कागज

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक वकील ने हंगामा


किया। सीजेआई सूर्यकांत को अपशब्द कहे और फाइल भी फेंकी। इस दौरान सीजेआई कोर्ट रूम में मौजूद नहीं थे। दरअसल, यह केस जस्टिस केवी विश्वनाथन, आलोक अराधे की बेंच के सामने सुना जा रहा था। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले को चुनौती की याचिका का था। इस पर याचिकाकर्ता प्रबल प्रताव ही पैरवी कर रहा था। जब उस याचिकाकर्ता वकील ने अभद्रता शुरू की, तब कोर्ट रूम में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। सिक्योरिटी ने उसे कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। वकील ने कहा, न्यायिक अधिकारी महोदय, मैं आपको आदेश देता हूं कि आप लखनऊ के एसीपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दें। इस पर जस्टिस विश्वनाथन ने पूछा, मुझे आदेश दे रहे हो। तब उसने कहा-मेरी तरफ से बस इतना ही। सब कुछ रिकॉर्ड पर है। इसके बाद केस की फाइल हवा में फेंक दी और गाली-गलौज करने लगा