मप्र में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर किसानों और विपक्षी दलों

का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। अब तक यह विरोध प्रदर्शन नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, नरसिंहपुर, रायसेन, सीहोर व जबलपुर समेत करीब 12 जिलों में हो रहा था। लेकिन, अब किसान संघ राजधानी भोपाल में प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ मप्र किसान कांग्रेस भी इसको लेकर विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन करने वाली है। इस सीजन में सरकार ने कुल उत्पादन की 25 प्रतिशत उपज या प्रति एकड़ महज 1 क्विंटल 20 किलोग्राम मूंग ही एमएसपी पर खरीदने का नियम बनाया है। इससे 75 प्रतिशत फसल सरकारी खरीद से बाहर हो गई है