दतिया में 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

राज्य शासन ने विधानसभा उप चुनाव के लिए 22-दतिया


विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार जिला दतिया के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 में 30 जुलाई को होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश का दिन रहेगा।