रामपुर नैकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिले नए बीएमओ, डॉ. आदर्श मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत.

मंगल भारत/रामपुर नैकिन, सीधी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन के नवनियुक्त खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. आदर्श मिश्रा के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा सीधी के जिला उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद रामपुर नैकिन के नवनियुक्त एल्डरमैन मनीष गौतम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. आदर्श मिश्रा से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
स्वागत एवं शुभकामना कार्यक्रम में डॉ. उत्कर्ष द्विवेदी, डॉ अमन मिश्रा डॉ. वरुण सिंह, डी.के. त्रिपाठी, सचिन पांडे, सागर मिश्रा देवेंद्र जायसवाल गौरव तिवारी, संदीप गौतम पंकज शुक्ला, अंकित सिंह राहुल वर्मा दुर्गेश गौतम सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त बीएमओ को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कामना की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और जनहित में बेहतर कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।