नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चुरहट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी चुरहट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

 चुरहट पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
चुरहट ,प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 5 .7.2018 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी  चुरहट  शैलेंद्र श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चुरहट  sp सिंह  बिसेन नशे के  खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान चुरहट अंतर्गत चदनिया ग्राम मे एक Bolero  जिसका नंबर  mp 18 बीवी 1308 अवैध शराब होने की शंका से  घेराबंदी की लेकिन Bolero चालक संजू केवट एवं विकास सिंह पुलिस के भय से Bolero को वहीं छोड़ कर भाग खड़े हुए Bolero चेक करने के दौरान उसमें 10 पेटी अवैध देसी शराब पाई गई थाना चुरहट पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया  जिसकी कीमत ₹27500 जप्त कर आरोपी विकास सिंह एवं संजू केवट के विरुद्ध अपराध क्रमांक243/18 धारा 34(2) आब. एक्ट कायम कर विवेचना में ले लिया गया है इस अभियान  मुख्य रूप से धर्मेंद्र सिंह राजपूत अहिरवार मनोज शर्मा मनीष तिवारी विजय साकेत  चालक नीरज पटेल 100 डायल चालक चंद्रदेव पांडे  का योगदान रहा