मानसून ने दिया मध्यप्रदेश को धोखा, बिना बारिश किए लौटा मानसून में लग रही गर्मी, बारिश के बजाए पसीने में भीग रहा ये शहर

मंगल भारत जबलपुर। शहर में 12 दिन की देरी से 25 जून को दस्तक देने वाले मानसून का सिस्टम कमजोर रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मानसून में कम दबाव का चक्रवात नहीं बन पाने के कारण अच्छी बारिश नहीं हो पा रही है। मानसून के दस्तक देने के बाद बाद हर दिन बादल बने, लेकिन बिन बरसे ही उड़ गए। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन यूपी की ओर जाने से मप्र में सिस्टम कमजोर हुआ। अरब सागर में सक्रिय मानसून भी जबलपुर के बजाय उत्तर भारत की ओर शिफ्ट हो गया। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक डीएस घाटे के अनुसार तापमान बढ़ रहा है। आद्र्रता भी पर्याप्त है। इससे कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जबकि पहले से बारिश सिस्टम बना हो है तो कम तापमान में भी अच्छी बारिश होती है।

news fact- बारिश के लिए नहीं बन पाया मानसून का कम दबाव

 

सोमवार सुबह से खिली धूप रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं सोमवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिससे उसम और गर्मी बढ़ गई है। लोग परेशान हो रहे हैं। उमस का आलम यह है कि घरों में बिना पंखे कूलर के लोग नहीं रह पा रहे हैं। हालांकि आसमान बादलों का जमावड़ा भी हो रहा है, किंतु बारिश को लेकर संशय बरकरार है।  दिन और रात का तापमान बढ़ा  शहर में शनिवार की रात 2 मिमी बारिश हुई। इसे मिलाकर सीजन में अब तक कुल बारिश 139 मिमी हो चुकी है। रविवार दोपहर बादलों के बीच धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। रविवार को तीन डिग्री वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम की आद्र्रता क्रमश: 84 और 67 प्रतिशत रही।सोमवार सुबह से खिली धूप
रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं सोमवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिससे उसम और गर्मी बढ़ गई है। लोग परेशान हो रहे हैं। उमस का आलम यह है कि घरों में बिना पंखे कूलर के लोग नहीं रह पा रहे हैं। हालांकि आसमान बादलों का जमावड़ा भी हो रहा है, किंतु बारिश को लेकर संशय बरकरार है।

दिन और रात का तापमान बढ़ा
शहर में शनिवार की रात 2 मिमी बारिश हुई। इसे मिलाकर सीजन में अब तक कुल बारिश 139 मिमी हो चुकी है। रविवार दोपहर बादलों के बीच धूप निकलने से तापमान बढ़ गया। रविवार को तीन डिग्री वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 36.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम की आद्र्रता क्रमश: 84 और 67 प्रतिशत रही।