पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का देहांत भारत के लिए बहुत दुखदाई है – डॉ. चरणदास महंत

पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी का देहांत भारत के लिए बहुत दुखदाई है – डॉ. चरणदास महंत

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत ने लोकसभा के पूर्व स्पीकर श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष्‍ा सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे सोमनाथ चटर्जी 89 साल के थे। सोमवार को उन्होंने सुबह 8:15 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह किडनी की बीमारी के चलते कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
तबियत नाज़ुक होने के बाद बीते 10 अगस्त को उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माकपा के पूर्व नेता सोमनाथ चटर्जी 10 बार लोकसभा के सांसद रहे हैं। वह कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए-1 सरकार में 2004 से 2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे थे।