बघवार वॉलीबॉल टूर्नामेंट: लीग मैचों में उत्तर प्रदेश का दबदबा, आज रात सेमीफाइनल और कल रात ‘राहुल भैया’ की मौजूदगी में होगा फाइनल.सीधी.

बघवार वॉलीबॉल टूर्नामेंट: लीग मैचों में उत्तर प्रदेश का दबदबा, आज रात सेमीफाइनल और कल रात ‘राहुल भैया’ की मौजूदगी में होगा फाइनल.

मंगल भारत.बघवार, सीधी।
अखिल भारतीय स्व. कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता अपने सबसे रोमांचक पड़ाव पर पहुँच गई है। बघवार के खेल मैदान पर जारी लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है।
लीग मैचों का हाल: उत्तर प्रदेश ने दर्ज की जीत
प्रतियोगिता के लीग राउंड में उत्तर प्रदेश (UP) और वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस कड़े मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने 25-22 के स्कोर से जीत दर्ज की। इससे पहले दिल्ली ने अजमेर को और उत्तर प्रदेश ने मेजबान बघवार को हराकर अपनी स्थिति मजबूत की थी।
आज रात थमेगी सांसें: होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुज सिंह (बुढ़गौना) ने बताया कि लीग मैचों के शानदार सफर के बाद, आज रात ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले संपन्न होंगे। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीमें सीधे खिताबी भिड़ंत के लिए क्वालीफाई करेंगी।
दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान
मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अभिषेक शर्मा (अल्ट्राटेक प्लांट बघवार) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश शर्मा और विकास (अल्ट्राटेक प्लांट बघवार) मौजूद रहे। साथ ही प्रदीप सिंह मुन्ना, गोपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह शंकर, भानु प्रताप सिंह (उपसरपंच), संजय सिंह संजू, अशोक सिंह (पूर्व सरपंच) अभिषेक सिंह बघवार उमेश सिंह बघवार राजेश सिंह बुल्लू पंकज सिंह राजेश सिंह कल्चुली प्रवीण सिंह पिंकू प्रकाश सिंह महेंद्र सिंह विनीत सिंह बिन्नू तेज प्रताप सिंह तेजू सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
कल रात होगा भव्य ‘महामुकाबला’
प्रतियोगिता का सबसे प्रतीक्षित फाइनल मुकाबला कल, 14 अप्रैल को रात के समय खेला जाएगा। इस भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अजय सिंह “राहुल भैया” उपस्थित रहेंगे और विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।