12 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त –न. पा. नागदा
नागदा (नि.प्र.)– नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा लगाए गए केम्प में करदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने लंबित कर प्रकरणों का निराकरण कराया। लोक अदालत के माध्यम से नगर पालिका को संपत्ति कर एवं जलकर के रूप में उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ।
लोक अदालत में संपत्ति कर मद से ₹6,40,000 तथा जलकर मद से ₹5,73,000 की राशि जमा हुई। इस प्रकार कुल ₹12,13,000 की वसूली कर नगर पालिका को राजस्व प्राप्त हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने लंबित कर समय पर जमा कर शहर के विकास एवं जनहित कार्यों में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत आमजन को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरणों के निराकरण का बेहतर अवसर प्रदान करती है।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी नागरिकों का सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहभागिता बनाए रखने की अपील की। श्रीमती गहलोत ने कहा कि नेशनल लोक अदालत नागरिकों के सुविधा के लिए आयोजित की जाती है इसलिए ऐसे तमाम नागरिक जो नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों में जल्दी से जल्दी निपटारा,समाधान या अपने बकाया बिलो के सरचार्ज में माफ़ी चाहते हैं वे सभी आमजन इस प्रकार की ज़ब ज़ब लोक अदालत आयोजित हो वे इस अदालत में जा कर फायदा उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं |