बीना विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी को लेकर चल रही सरगर्मी

एकाएक फिर तेज हो गई है। विधायक सप्रे ने अब कहा है कि मैं किस दल में हूं इसका फैसला कोर्ट करेगा। मामला कोर्ट के विचाराधीन है इसलिए अभी टिप्पणी नहीं करूंगी। मैं तो अभी जनता के लिए काम कर रही हूं। उन्होंने बीना क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और जिले के प्रभारी मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। जब उनसे सदस्यता को लेकर सवाल हुआ तो वह बोलीं कि मुझे जो बुलाता है वहां में जाती हूं। कोर्ट तो मैं स्वयं नहीं गई थी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मामले को कोर्ट ले गए हैं। इसलिए अब कोर्ट ही मेरी सदस्यता डिसाइड करेगा।