मंगल भारत। गुजरात में कच्छ से 1180 करोड़ की 118 किलो

कोकीन जब्त की गई है। इस मामले में अब तक तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों विदेशी हैं। गुजरात डीजीपी डॉ. केएलएन राव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस मुंद्रा पोर्ट पर एक संयुक्त ऑपरेशन चला रही थीं। इसी के तहत सुबह भारतीय समुद्री सीमा से एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया। जहाज ब्राजील, कई लैटिन अमेरिकी देशों, मेक्सिको, अमेरिका और कराची होते हुए गुजरात के तट तक पहुंचा था। जहाज में नाइजीरिया की नागरिकता वाले दो आरोपी सवार थे, जिनमें से एक समुद्र में कूदकर फरार हो गया। पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि खेप दिल्ली के द्वारका में रहने वाले दो लोगों तक पहुंचाई जाने वाली थी। पकड़े गए तस्करों की पहचान क्लैविन चुकवुमा (तंजानिया) और ब्यारुहांगा जेम्स (युगांडा) के रूप में हुई है।