भारत सरकार द्वारा अमेरिकी साम्राज्यवाद की गुलामी के विरोध में ज्ञापन.सीधी.

भारत सरकार द्वारा अमेरिकी साम्राज्यवाद की गुलामी के विरोध में ज्ञापन.

मंगल भारत.सीधी.18जून24को भारत सरकार द्वारा अमेरिकी साम्राज्यवाद की गुलामी के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन पत्र चुरहट तहसीलदार श्री मती सुषमा रावत को 6सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा गया। ज्ञापन पत्र में अमरीकी नौसेना द्वारा 3भारतीय नाविकों की हत्या करने,अमरीकी आदेश के पालन में भारत सरकार द्वारा रूस ईरान से सस्ता तेल न खरीदने ,क्यूबा में

अमरीकी साम्राज्यवाद द्वारा पूंजीवाद स्थापित करने,वेनेजुएला के राष्ट्र पति को किडनैप कर वेनेजुएला को लूटने, ईरान को गुलाम बनाने के लिए युद्ध अपराध करने, भारत में ऊंचे टैरिफ लगाकर भारत को लूटनेसहित पूरी दुनिया के गरीब देशों को अमरीकी साम्राज्यवाद को लूटने के विरोध में ज्ञापन पत्र सौंपा गया। ज्ञापन पत्र सौंपने वालों में एम एल पी आई रेड फ्लैग के राज्य सचिव कामरेड बद्री प्रसाद मिश्र जिला सचिव कामरेड मानिक लाल साकेत, राज्य परिषद सदस्य कामरेड हुबलाल साकेत , सी पी आई एम एल रेड स्टार के नेता कामरेड राम मणि प्रसाद मिश्र शामिल थे।