पीएम का एलान: राष्ट्रपति मुर्मू का पैतृक गांव पहाड़पुर बनेगा ‘सूर्यग्राम’

पीएम नरेंद्र मोदी ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने

पर आयोजित विकास रा धारा, ओडिशा सारा समारोह में शामिल हुए। राज्य के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में उन्होंने करीब 47 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और सीएम मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू का शनिवार को 68वां जन्मदिन था। पीएम ने राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ मयूरभंज ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा की पहचान को मजबूत किया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल के गांव पहाड़पुर को ‘सूर्यग्राम’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव के हर घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाई जाएगी और पहाड़पुर की पहचान कोणार्क सूर्य मंदिर की तरह एक नए मॉडल गांव के रूप में बनाई जाएगी। पीएम राष्ट्रपति मुर्मू के साथ उनके ससुराल पहाड़पुर भी गए। राष्ट्रपति के साथ पीएम पहाड़पुर स्थित स्किल ट्रेनिंग हब गए। वहां छात्राओं से बात की। पीएम ने संथाल समुदाय के पवित्र स्थल संथाली जाहेरा और हो जाहेरा में पूजा-अर्चना भी की। पीएम ने यह भी एलान किया कि मयूरभंज में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की जाएगी।