नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, सावन-भादो के धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय.

नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, सावन-भादो के धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय.

नागदा। कृषि उपज मंडी स्थित मंशापूर्ण गणपति मंदिर परिसर में नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आगामी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि सावन-भादो माह में 1,121 जोड़ों द्वारा महारुद्र अभिषेक एवं रुद्राभिषेक, वृक्षारोपण, महाआरती तथा महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 16 अगस्त 2026 (रविवार) को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं बाल हनुमान मंदिर परिसर, चंबल तट पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में विद्वान पंडितों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में भगवान परशुराम के पावन धाम (महू-इंदौर रोड) की प्रस्तावित धार्मिक यात्रा पर भी चर्चा की गई। समाज ने निर्णय लिया कि नगर में आयोजित होने वाले सभी सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों, शोभायात्राओं, धार्मिक जुलूसों तथा शाही सवारी में नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत, सेवा एवं सहयोग किया जाएगा।

बैठक में समाज के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन भट्ट, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव नरेंद्र व्यास, संयोजक योगेश भट्ट सहित राजेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, अंकुर शर्मा, अश्विन शर्मा, अशोक शर्मा एवं बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज की एकता, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

यह जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज के युवा विंग के मीडिया प्रभारी, जन समस्या निवारण संस्थान के उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने दी।