समाजजनों ने किया नगर पालिका अध्यक्ष का सम्मान, कर्मचारियों व समाजहित की मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन.

नागदा जंक्शन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नगर आगमन के अवसर पर कर्मचारियों एवं समाजहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश एमएचए वाल्मीकि पंचायत के जिलाध्यक्ष संदीप परोसिया के नेतृत्व में समाजजनों ने सोमवार को नगर पालिका परिषद नागदा जंक्शन पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत का पुष्पमाला एवं केसरिया दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप परोसिया ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कर्मचारियों एवं समाज की समस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति, कर्मचारियों का नियमितीकरण, गेहूं उपलब्ध कराने सहित गोगा नवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा के लिए संपूर्ण मार्ग पर निशुल्क विद्युत व्यवस्था, लाइट प्वाइंट एवं झांकियों की व्यवस्था जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गहलोत ने समाजजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा तथा उन्हें यथाशीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रूपेश बालोदिया, जिला संगठन मंत्री प्रकाश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी रूपेश गोयत, जिला सचिव राहुल संकट राहत, राहुल बालोदिया, दीपक मेवाती, लखन चौहान, दीपक बंटी डकार, मनीष कंडारे, लाखन लोट, संतोष हंस सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वागत कर समाज एवं कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम की जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज युवा विंग के मीडिया प्रभारी, जन समस्या निवारण संस्थान उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने दी।