धरने पर बैठी जन प्रतिनिधियों को समझाने पहुंचे अधिकारी

सबसे पहले आपके पास आपके साथ

मंगल भारत शहडोल। सोहागपुर जनपद की पंचायतों में ग्राम विकास के नाम पर हो रही धांधली का आरोप लगाते हुये जनपद सदस्य मीना कुशवाहा धरने पर बैठी हुई है। शनिवार को भी उनका धरना जारी रहा। इस दौरान तहसीलदार मनोज चौरसिया के साथ स्वच्छ भारत अभियान की अर्चना गुर्जर धरना स्थल पर मीना कुशवाहा को समझाने पहुंचे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बातचीत चल रही थी। उल्लेखनीय है कि जनपद सदस्य मीना कुशवाहा लालपुर के सचिव योगेश गर्ग के कारनामों के खिलाफ धरना दे रही हैं और कार्रवाई की मांग कर रही है।

अनीता निगम का चयन

स्थानीय विवेक पब्लिक उमावि शहडोल एवं व्हीपीएचएस कम्प्यूटर कॉलेज (रासेयो) कार्यक्रम अधिकारी का चयन पर्यावरण शिक्षा एवं स्थाई विकास विषय पर भागीदारी हेतु चयन किया गया। इस हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी युवा विकास संस्थान श्रीपेरूम्दूर तमिलनाडु में त्रि-दिवसीय 23 जनवरी से 25 जनवरी तक किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता निगम एवं गोपाल

प्रसाद निगम का चयन सीएम तिवारी कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) अप्र सिंह विवि रीवा एवं जिला संगठक डॉ. भरत शरण सिंह की अनुशंसा पर किया गया। इनके चयन पर ज्ञानोदय स्कूल के अजय सिंह, सेन्ट्रल एकेडमी संजय मिश्रा, भारत माता स्कूल किशोर श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर की है।