
मंगल भारत जबलपुर। भारतीय जैन संगठन पूरे देश भर में बच्चों की शिक्षा, किशोरवय छात्राओं के सशक्तिकरण के साथ ही आपदाओं के दौरान 1985 से काम करता आ रहा है। पिछले 32 वर्षों में संगठन कई लाख जरूरतमंद बच्चों को एजुकेशन से जोड़ा है और छात्राओं को सशक्त किया है। संगठन की कुछ ऐसी ही योजनाओं की शुरूआत शहर में भी की जाएगी। इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय जैन संगठन मप्र का प्रांतीय अधिवेशन 21 जनवरी को, ज्ञान गंगा कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी भारतीय जैन संगठन द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पारेख ने दी।
अधिवेशन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसका उद्घाटन राज्य स्वास्थ्य मंत्री शरद जैन की मौजूदगी में किया जाएगा। साथ ही संगठन के संस्थापक शांतिलाल मूथा भी उपस्थित रहेंगे। सदस्यों ने बताया कि ज्ञान गंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में बहुत ही जल्द संगठन की योजना स्मार्ट गर्ल टू बी हैप्पी, टू बी स्ट्रांग को शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में राजाध्यक्ष डॉ. शरद दोसी, राज्य सचिव वीरेंद्र नाहर, इंजीनियर डीसी जैन, जबलपुर रीजन के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार जैन, उपाध्यक्ष मंगलचंद टाटिया, जबलपुर चैप्टर के अध्यक्ष एके पलंदी, पीसी जैन उपस्थित रहे।