विवाहिता के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी धराया

सबसे पहले आपके पास आपके साथ

मंगल भारत उमरिया। एक 19 वर्षीय विवाहिता के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम नरेश कोल पिता गुल्ली (30) निवासी मझगवां है। इसने गांव की एक 19 वर्षीय विवाहिता के साथ बदनियति कर छेड़खानी की थी। जिसकी रिपोर्ट उसने पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्घ अपराध दर्ज करने के बाद उसकी तलाशी शुरु की। कल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।