भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता मिलन समारोह मलोथर में हुआ

सबसे पहले आपके पास आपके साथ

मंगल भारत इटारसी। भारतीय किसान संघ इटारसी के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन इटारसी तहसील के ग्राम मलोथर में आयोजित किया गया। भाकिसं के अध्यक्ष श्रीराम दुबे ने बताया कि संगठन का मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान संघ से परिचित करवाना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाना था। भारतीय किसान संघ का महासदस्यता अभियान भी निरंतर गतिशील है प्रत्येक ग्रामों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है कार्यक्रम में अनेक ग्रामों की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई जैसे मलोथर, तालपुरा व अन्य !

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, ने बताया कि भाकिसं का लक्ष्य प्रत्येक ग्रामों में कार्यकारिणी बनाना है एवं अधिक से अधिक किसानों को संगठन से परिचित करवाना है आगामी किसानों को संगठन से परिचित करवाना है। आगामी समय में भी किसान संघ द्वारा किसान हितों की मांगों को लेकर आंदोलन किए जाएंगे। सिवनी मालवा तहसील अध्यक्ष संतोष पटवारे ने बताया कि विद्युत समस्या के निराकरण के लिए अतिशीघ्र ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर निराकरण करेंगे, बैठक में सिवनी मालवा तहसील, डोलरिया, इटारसी तहसील के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। तहसील मंत्री मोरसिंह राजपूत, सुनील चौहान, सरदार यादव, ललित चौहान, लीलाधर राजपूत, राजेश साध एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।