साझा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन।

साझा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन।

मंगल भारत सीधी जिला के विधानसभा क्षेत्र धौहनी अंतर्गत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी बलराज सिंह के समर्थन में राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन तिलवारी में आयोजित हुआ।जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोंको -रोको -ठोंको क्रांति मोर्चा संयोजक तिवारी रहे।वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामनारायण कुररिया उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में कामरेड सुंदर सिंह बाघेल जिला सचिव मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी सीधी व ज्योति प्रकाश नामदेव सामाजिक कार्यकर्ता ।
सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आगामी विधानसभा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी बलराज सिंह सामाजिक कार्यकर्ता है। जो पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय मुद्दों को लेकर सभा आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करते रहे हैं।इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में अपना सहयोग व समर्थन दिया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनरायण कुररिया द्वारा कहा गया कि धौहनी विधानसभा में अगर किसी को समर्थन मांगने का अधिकार है वह बलराज सिंह को है।जिन्होंने लोगों के सुख-दुख में बराबर भागीदार होते रहे हैं।अगर सभी कार्यकर्ता बलराज स्वयं को मानकर मेहनत करें तो जीत अवश्यंभावी है। आगे कहा गया कि पिछले चुनाव में हम अकेले लड़े थे उस समय भी प्रत्याशी बलराज सिंह थे।लेकिन इस बार तमाम सामाजिक संगठनों एवं लोगों का सहयोग और समर्थन मिल रहा है जो शुभ संकेत है। विधानसभा अंतर्गत टोंको रोको ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की समस्याओं एवं प्रशासन के दमनकारी नीति के खिलाफ संघर्ष किए हैं।उसका आधा भी भाजपा और कांग्रेस के द्वारा नहीं किया गया है।ऐसे में अगर मत लेने का पहला अधिकार है तो वह बलराज सिंह को है।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश तिवारी द्वारा कहा गया कि चाहे मूसामूड़ी, भुमका में फर्जी भूमि अधिग्रहण का मामला हो, चाहे गुलाब सागर बांध में ऊंचाई बढ़ाए जाने का मामला हो ,चाहे संजय टाइगर रिजर्व में 50 ग्रामों के ग्रामीणों को जबरन व मनमानी पूर्वक विस्थापित किए जाने का मामला हो ,चाहे तिलवारी में 8 वर्ष पूर्व से बकाया मजदूरी भुगतान का मामला हो ,चाहे चरकी माटा में आदिवासी शिवमंगल सिंह गौड़ के हत्या का मामला हो। इन तमाम मामलों में क्रांतिकारी मोर्चा और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता बलराज सिंह बराबर अपना झंडा डंडा लेकर आंदोलन और संघर्ष करते रहे हैं। आज परिणाम सबके सामने है। ऐसी स्थिति में सत्ता पक्ष और विपक्ष जनता के समस्याओं में मूकदर्शक बने रहे थे।अब जब समय विधानसभा चुनाव का है तो पार्टी से सिंबल लेने के लिए दिल्ली भोपाल का चक्कर लगा रहे हैं।आज भी उन्हें जनता से मिलने और समस्या जानने का मौका नहीं है।फिर किस हैसियत से जनता के बीच में वोट मांगने जाएंगे ।जबकि बलराज सिंह का पूरा हक बनता है कि वह अपने किए गए संघर्ष और कार्यों को लेकर जनता के बीच में जा सकते हैं ।और समर्थन मांग सकते हैं। इसके लिए सभी कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर पूरे क्षेत्र में सिर्फ जनता के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी बतायें। जिससे सफलता निश्चित मिलेगी। वहीं बलराज सिंह द्वारा कहा गया कि संगठन द्वारा हमें प्रत्याशी अधिकृत किया गया है और सभी सामाजिक संगठनों के समर्थन से एवं उन्ही के विश्वास और भरोसे पर आमजन के बीच में जाऊंगा। और सभी कार्यकर्ताओं से सहयोग और समर्थन करने का अपेक्षा जाहिर किए हैं। आगे कहा गया कि जनता की तमाम बिंदुओं के अलावाविधानसभा में दर्जनभर से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं लेकिन इनके बारे में हमारे संगठन और लोगों के द्वारा बराबर आवाज उठाई जाती रही है। जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष इन सब मामलों में मूकदर्शक बना रहा है ।कार्यकर्ताओं को बलजीत सिंह अध्यक्ष किसान सभा,श्रीपाल सिंह प्रभावित किसान गुलाब सागर संबोधित किए। कार्यक्रम में सहयोगी कार्यकर्ताओं में हरदीन गुप्ता ,रिंकू यादव, रामपाल सिंह, कैलाश सिंह, लालमन सिंह ,शिव गोविंद सिंह, राजा सिंह ,रामनरेश नामदेव, संतोष साहू ,गोरेलाल साहू, रामचंद्र सुनीता सिंह, कृष्णपाल साकेत, दिव्या सिंह राजकरण यादव देवराज सिंह ,बलजीत सिंह, सुग्रीव केवट राम चंद्र के बाबू केवट सत्यदेव सिंह जय वीर सिंह एतराज गेंद लाल पंजाब श्री चरण सिंह, शिवेंद्र यादव, ऋषिकेश यादव ,रमेश प्रजापति, राम सरोज प्रजापति ,राजपाल सिंह, बाबूलाल बैगा, राजकुमार प्रजापति, सहित काफी तादाद में कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा किया गया।
सादर प्रकाशनार्थ
प्रवक्ता
टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा