??✍?13 साल से सीएम रहने के बाद भी कमलनाथ से इतने गरीब हैं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान

मंगलभारत नर्इ दिल्ली। मध्यप्रदेश में चुनावी पारा पूरी तरह से गर्म हो चुका है। जहां शिवराज को अपना का साथ नहीं मिल रहा है वहीं कांग्रेस भी अांतरिक कलह से जूझ रही है। अब सोनिया गांधी को सीधे तौर पर आकर प्रदेश पार्टी के कार्यकर्ताआें आैर नेताआें को समझाना पड़ रहा है। कांग्रेस ने कमलनाथ पर अपनी मोहर लगा दी है। यह बात तय है कि एमपी में यह लड़ार्इ ‘नाथ’ आैर ‘राज’ के बीच हो गर्इ है। चलिए पहले इन दोनों ही बात कर लेते हैं। दोनों की संपत्ति के बारे में पता लगाने की कोशिश की गर्इ तो बेहद चौंकाने वाले आंकड़े नजर आए। 13 सालों से सीएम रहने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ से करीब 33 गुना गरीब है। आइए आपको भी बताते हैं कि दोनों के पास कितनी संपत्ति है। 13 साल से सीएम आैर मात्र 6 करोड़ की संपत्ति शिवराज सिंह की संपत्ति का यह ब्यौरा एडीआर की वेबसाइट से लिया गया है। जिसमें उन्होंने 2013 में चुनाव लड़ने से चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था। उस वक्त शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति 6,27,54,114 रुपए थी। जिसमें उनकी पत्नी की संपत्ति भी शामिल हैं। पहले अचल संपत्ति की बात करें तो शिवराज के पास 70,54,114 रुपए थी। वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो वह 5,57,00,000 रुपए दर्शार्इ थी। उनके पास उस वक्त 64 ग्राम की ज्वेलरी भी थी। शिवराज सिंह से 33 गुना अमीर कमलनाथ अगर बात छिंदवाड़ा से सांसद, कांग्रेस वरिष्ठ नेता आैर मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार कमलनाथ देश के अमीर नेताआें में से एक हैं। वो शिवराज सिंह चौहान से करीब 33 गुना अमीर है। 2014 में दिए अपने एफिडेविट के अनुसार उनकी आैर उनकी पत्नी के पास 2,06,90,80,434 रुपए थी। अगर चल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 17,12,10,986 रुपए थी। जो शिवराज से कुल संपत्ति के मुकाबले करीब 3 गुना ज्यादा है। वहीं अचल संपत्ति की करें तो 1,89,36,83,000 रुपए है। जो कर्इ नेताआें के मुकाबले काफी ज्यादा है। अगर अाने वाले दिनों में वो मध्यप्रदेश के सीएम बनते हैं तो देश के सबसे अमीर सीएम में से एक होंगे।