मध्यप्रदेश: राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह का निधन

भोपाल मध्यप्रदेश के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।

जानकारी के मुताबिक देवी सिंह पटेल अपने कमरे में सो रहे थे। उसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पार्टी सहित पूरे जिले में शोक का माहौल है।

बता दें देवी सिंह चार बार राजपुर से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा एक बार वह राज्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। उन्हें पार्टी ने एक बार दोबारा 2018 के विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी बनाया था।