पांच साल में सीएम शिवराज के परिवार की संपत्ति करीब सवा चार करोड़ बढ़ी

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नाम निर्देशन पत्र में अपनी आय-व्यय का जो ब्यौरा दिया है। उसके अनुसार उनके पास 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपए है।
नामांकन पत्र के शपथ पत्र अनुसार साधना सिंह की संपत्ति शिवराज सिंह से दोगुनी है। वहीं पांच साल में उनकी संपत्ति में सवा चार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 2013 में उनके पास छ: करोड़ 27 लाख 54 हजार 114 रुपए की संपत्ति थी।

संपत्ति का ब्यौरा

नगद राशि

शिवराज सिंह चौहान: 45 हजार

साधना सिंह: 40 हजार

बैंक एकाउंट का ब्यौरा

शिवराज सिंह चौहान

एसबीआई बैंक विदिशा-आठ लाख 36 हजार 819

एसबीआई बैंक भोपाल-पांच लाख 79 हजार 423

जिला सहकारी बैंक भोपाल-छ: लाख 10 हजार 532

साधना सिंह

एसबीआई विदिशा-नौ लाख 47 हजार 374

पीएनबी भोपाल-एक लाख 72 हजार 392

वाहन

शिवराज सिंह चौहान के पास वाहन नहीं है।

साधना सिंह के नाम से डेढ़ लाख की एक एंबेसडर है।

अन्य

शिवराज सिंह चौहान

एक रिवाल्वर-5500 रुपए

घरेलू सामान-दो लाख 50 हजार

जमीन का ब्यौरा

शिवराज सिंह चौहान: 77 लाख रुपए

उनके पास जैत में 20 एकड़, बैस में साढ़े तीन लाख और डोलखेड़ी में ढाई एकड़ भूमि है।

साधना सिंह: तीन करोड़ 32 लाख रुपए

साधना सिंह के नाम से विदिशा में 32 एकड़ जमीन है।

आवासीय

शिवराज सिंह चौहान: एक करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपए

उनके पास विदिशा में मकान है।

साधना सिंह: तीन करोड़ 20 लाख रुपए

उनके पास अरोरा कॉलोनी में फ्लैट है।

कुल संपत्ति का ब्यौरा

शिवराज सिंह चौहान: तीन करोड़ 15 लाख 70 हजार 274 रुपए।

साधना सिंह: सात करोड़ 30 लाख 11 हजार 866 रुपए।