भोपाल की मुन्नी यादव सबसे धनी महिला उम्मीदवार

चुनाव की बात हो और प्रत्याशियों की संपत्ति पर चर्चा न हो तो अजीब लगता है। दूसरे राज्यों की तरह मप्र में भी एक के बाद एक प्रत्याशी की संपत्ति सामने आ रही है। लेकिन चर्चा में मुन्नी यादव हैं। हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नी यादव की संपत्ति सौ-दो सौ करोड़ नहीं बल्कि 1092 करोड़ रुपए है। शपथ पत्र के हिसाब से प्रदेश की सबसे धनी महिला उम्मीदवार मुन्नी यादव ने सोमवार को हुजूर विधानसभा सीट से नामांकन भरा है। कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नी 1092 करोड़ की संपत्ति की

मालकिन हैं। उनके पास 40 करोड़ के जेवरात तथा बैंक खातों में 64 करोड़ जमा हैं। घर में 50.50 लाख रुपए कैश रखे हैं। उनके पति मंगल सिंह 1435 करोड़ के आसामी हैं। मुन्नी की बेटी और बेटा दोनों के पास कैश 419 करोड़ रुपए हैं। यदि शपथ पत्र में दी गई जानकारी सही है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री समेत किसी विधायक के पास भी इतनी संपत्ति नहीं है, जितनी मुन्नी के पास है। शपथ पत्र में मुन्नी ने जो संपत्ति दशाई है, उसके आंकड़ों में बड़ी गफलत दिखाई दे रही है। यह गड़बड़ी उम्मीदवार से हुई है या उनके वकील से। पति-पत्नी दोनों के नाम जमीन और जेवरात की दर्ज कीमत की गणना तक अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं। मुन्नी यादव पर कोई आपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है।
14 एकड़ कृषि भूमि
भूमि मुन्नी के नाम 3.65 एकड़ तथा उनके पति के नाम 14 एकड़ कृषि भूमि है। 14 एकड़ भूमि की कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। मंगल सिंह के नाम पर कोलार में तीन मंजिला मकान, 1500 वर्गफीट का प्लॉट हैं।
परिवार का हर सदस्य लखपति
मुन्नी 50.50 लाख
मंगल (पति) 15 करोड़
बेटा 20 करोड़
बेटी 15 करोड़

बैंक खातों में जमा राशि
मुन्नी 64.26 करोड़
मंगल (पति) 63.56 करोड़
यह भी है मुन्नी के पास
मंगल सिंह के पास एक जीप 450 (वर्ष 1996) है जिसकी कीमत 1.50 लाख है तथा महिंद्रा टे्रक्टर (माडल 2000) की कीमत 20 करोड़ दर्ज है।
बेटे के पास बाइक 40.40 लाख रुपए की तथा बेटी के पास एक्टिवा 45.45 लाख की है।
कृषि भूमि, प्लाट व मकान की कीमत 100 अरब रुपए तथा मंगल के पास जो ज्वेलरी है उसकी कीमत 3000 अरब रुपए दर्शाई गई है।