भाजपा अबकी बार 200 सीटों का आंकड़ा पार करेगी : डॉ. दीपक विजयवर्गीय

सभी क्षेत्रों से मिल रहा है सकारात्मक फीडबैक
मप्र भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय का कहना है कि मप्र में कहीं भी शिवराज सरकार के खिलाफ एंटी-इनकम्बेंसी जैसी कोई बात नहीं है। विजयवर्गीय का कहना है कि कांग्रेस शासन के 60 साल बनाम भाजपा के 15 साल में हमारी सरकार ने मप्र की जनता के साथ समुचित न्याय किया है। जो मप्र वर्ष 2003 में गड्ढों का प्रदेश कहलाता था, आज देश के सबसे विकासशील-समृद्ध राज्यों में शुमार है। विजयवर्गीय का दावा है कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा अबकी बार-200 पार का आंकड़ा छूकर पूर्ण बहुमत सरकार बनाएगी। पेश हैं उनसे बातचीत के मुख्यांश…


– : विधानसभा चुनाव में अबकी बार-200 पार का आंकड़ा क्या भाजपा छू पाएगी?
डॉ. दीपक विजयवर्गीय: भारतीय जनता पार्टी ने पिछले एक साल में पोलिंग बूथ स्तर पर गहरी और व्यापक तैयारी की है। हमारे कार्यकर्ता की कोशिश हर पोलिंग बूथ पर जीतने की है। भाजपा पूरी ताकत और मजबूती के साथ प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ रह हैं और हम अबकी बार- 200 पार का आंकड़ा पार कर जाएंगे।

– : भाजपा किन मुद्दों पर जनता से वोट मांगेगी?
डॉ. दीपक विजयवर्गीय: भाजपा पिछले पंद्रह सालों मेें जनता के लिए हमने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनको लेकर वोट मांगेगी। इन सालों में हमने सडक़ों और सिंचाई सुविधाओं का जाल बिछा दिया है। हर स्तर पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की है। प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति में भारी बेहतरी आई है। स्कूल व उच्च शिक्षा में भारी इजाफा हुआ है। अनुसूचित जाति के क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। नए मेडिकल कॉलेज ख्ुाले हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सबसे ज्यादा प्रयास मप्र में हुए हैं। चुनाव के दौरान इन सारी उपलब्धियों पर जनता से चर्चा करेंगे।
–: क्या एंटीकंबेंसी का भाजपा को नुकसान नहीं होगा?
डॉ. दीपक विजयवर्गीय: मध्यदेश में नो-एंटी-इनकम्बेंसी का माहौल है। हमने व्यवस्था को जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध बनाया है। गर्भवती महिलाओं से लेकर 80 साल के बुजुर्गों तक हर स्तर पर वङ्क्षचत वर्गों को गरिमामय जीवन दिया है। हर वर्ष हमने कोई न कोई जनहितैषी योजना लांच की है, जिसने करोड़ों लोगों का जीवन स्तर उठाया है। किसानेां के हित में हमने देशभर में सबसे ज्यादा काम किया है। इन सबकी वजह से मप्र में नो इनकम्बेंसी का माहौल है। एंटी-इनकम्बेंसी वहां होती है जहां सरकार जनता के साथ न्याय नहीं कर पाती। मप्र में पिछले 15 साल में जनता के साथ पूरा न्याय हुआ है।

– : भाजपा संगठन और संघ का जो फीडबैक है, उसमें भाजपा की पूरे प्रदेश में स्थिति अच्छी नहीं है… भाजपा इस स्थिति से चुनाव मैदान में कैसे निपटेगी?
डॉ. दीपक विजयवर्गीय: पूरे प्रदेश में भाजपा बहुत अच्छी स्थिति में है। पिछले चार महीनों में हमारे कैडर ने जनता के साथ सीधे संवाद के कई कार्यक्रम किए हैं। जिसमें बहुत सकारात्मक फीडबैक जनता का हमें मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआर्शीवाद यात्रा का भी बहुत सकारात्मक प्रतिसाद प्रदेश के हर अंचल में मिला है। जहां तक अनुषांगिक संगठनों के फीडबैक की बात है, तो उनकी तरफ से भी सकारात्मक और भाजपा के पक्ष में माहौल की हमें जानकारी मिली है। कुछ सुझाव हैं जिन पर हम अमलीजामा पहना रहे हैं।

– : भाजपा की चुनावी रणनीति क्या होगी?
डॉ. दीपक विजयवर्गीय: भाजपा की चुनावी रणनीति विकास पर फोकस रहेगी। 1956 से लेकर 2003 तक जो कुछ कांग्रेस ने किया और 2003 से लेकर 2018 तक हमारी सरकार ने जो जनहितैषी कार्य किए एवं उपलब्धियां हासिल कीं, उसकी तुलनात्मक स्थिति से प्रदेश की जनता को घर-घर जाकर अवगत कराएंगे। जनता को समझाएंगे कि भाजपा ने जो किया है वह कांग्रेस के कामों कई सौ फीसदी ज्यादा है।