वॉयरल वीडियो से बढ़ी नेताओं की चिंता, मोबाइल से खौफ

एक के बाद एक नेताओं के वायरल हो रहे वीडियो ने नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। अब वे कुछ भी करने और बोलने से बचने लगे हैं। चुनावी मौसम में नेताजी मोबाइल-कैमरों से इस कदर खौफजदा हैं कि साथी कार्यकर्ता हो या जनता, हर जगह संवाद करते समय नेताजी की नजरें

मोबाइल पर टिकी होती हैं। कोई रिकॉर्डिंग कर रहा हो या नहीं, लेकिन नेताजी मोबाइल कैमरे से ध्यान नहीं हटा पाते। बीते दिनों में ऐसे एक दर्जन वीडियो वॉयरल हो चुके हैं, जिनमें भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को अपनी छवि की चिंता करना पड़ी। साथ ही आगे से बात करने को लेकर ऐहतियात बरतने पर मजबूर होना पड़ा।
इन वीडियो ने बढ़ाई टेंशन
दिग्विजय सिंह…
दिग्विजय सिंह का सर्किट हाउस का एक वीडिया वॉयरल हुआ था, जिसमें दिग्विजय कह रहे थे कि वे भाषण देने इसलिए नहीं जाते कि उनके जाने से वोट कट जाते हैं। यह वीडियो खूब वॉयरल हुआ।
कमलनाथ….
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का मुस्लिम कार्यकर्ताओं से संवाद का वीडियो वॉयरल हुआ। कमलनाथ इसमें संघ को लेकर सतर्कता बरतने की बात कह रहे हैं। इस पर जमकर बवाल मचा। संघ व भाजपा ने कमलनाथ को घेरा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया….
ज्योतिरादित्य सिंधिया का जनसंपर्क के दौरान कार से नारियल फेंकने का वीडियो वॉयरल हुआ था। इस पर भाजपा ने खूब निशाना साधा था। सिंधिया ने खुद को भेंट किया गया नारियल फेंका था।
जीतू पटवारी….
राऊ से कांग्रेस विधायक पटवारी का जनस पर्क के दौरान एक वीडिया खूब चला। पटवारी एक बुजुर्ग दंपत्ति से कह रहे हैं कि आप तो मेरा ध्यान रखना, पार्टी जाए तेल लेने। इस पर भाजपा ने पटवारी की खूब खिंचाई की।
दीपक जोशी….
राज्यमंत्री दीपक जोशी को प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने घेर लिया। जोशी सीट पर बैठे हैं और उन्हें ग्रामीण अपनी समस्याएं बताकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चला। बाद में जोशी को कहना पड़ा कि वे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे।
सरताज सिंह…..
पूर्व मंत्री सरताज सिंह के दो वीडियो वॉयरल हुए। पहले वीडियो में सरताज फोन पर बात कर रहे हैं। सरताज बोल रहे हैं कि रिस्क है, ये बता दे रहा हूं। उन्होंने कह दिया कि फलां आदमी लड़ेगा, तो मैं कैसे मना करूंगा। तकलीफ ये कि जीती सीट को हारने की कगार पर क्यों ले जा रहे। तकलीफ तो होगी। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। इस पर बवाल मचा था।
एक और वीडियो कार्यकर्ताओं से बात करते हुए वॉयरल हुआ था, जिसमें वे आंसू छलकाते नजर आए थे। दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चले थे।