लड़की हूं लड़ सकती हूं ” अभियान को मिल रहे अपार जनसहयोग. रीवा.

मंगल भारत संजय  तिवारी.रीवा :’ लड़की हूं लड़ सकती हूं ” अभियान को मिल रहे अपार जनसहयोग, अद्वितीय समर्थन.

एवं सफलता को देखते हुए ” लडक़ी हूँ लड़ सकती हूँ ” क्रांतिकारी अभियान को मध्य प्रदेश में भी चलाया जाएगा। प्रदेश महिला कांग्रेस इसकी शुरूआत आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व से एक साथ मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी। जिले के बाद यह अभियान विकासखंड और फिर मतदान केंद्र स्तर पर भी संचालित होगा.
प्रमुखतः महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए एवं महिला की शक्ति का आभास उन्हें कमतर आँकने वाले समाज के सामने कराने के लिए ” लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’अभियान चलाया जाएगा।
इसमें महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वावलंबी बनाने के साथ अधिकारों के प्रति सजग किया जाएगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य विषयों की जानकारी दी जाएगी.


इसके तहत महिलाओं को दिए गए कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर जागरुक किया
जाएगा। साथ ही आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसका लाभ वे कैसे ले सकती हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए शिविर भी लगाएंगे।
महिला शिक्षा बेहद जरूरी है क्योंकि शिक्षित महिला पूरे परिवार को दिशा देने का काम
करती है। इसके लिए उन्हें जागरुक किया जाएगा। बच्चियों को शिक्षा दिलाने के लिए जो भी सहयोग चाहिए होगा, वो उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस महिलाओं को देश में प्रत्येक क्षेत्र में बराबरी का भागदारी
का आधार मजबूत करने का काम करेगी। दरअसल, प्रदेश में पांच करोड़ 36 लाख मतदाता हैं। इनमें दो करोड़ 58 लाख 26 हजार 293 महिला मतदाता हैं। यानी सरकार चुनने में भी महिलाओं की सहभागिता आधी है तो नियम कानून व्यवस्था बनाने में इन्हीं महिलाओं को पृथक क्यों रखा जाता है कांग्रेस इन कुरीतियों को तोड़ने का प्रयास भी इस माध्यम से शुरू करेगी। इन सभी लक्ष्यों के लिए के लिए लड़की हूं, लड़ सकती हूं, अभियान बड़ा माध्यम साबित होगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश आएंगी हमारी नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ” श्री कमल नाथ जी ” ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मध्य प्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया है। प्रियंका जी ने आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद वे आएंगी।
नव वर्ष मिलन समारोह संपन्न कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव राजेंद्र मिश्रा जी, जिला के कार्यवाहक अध्यक्ष भाई राकेश तिवारी जी, भाई वसीम राजा जी अल्पसंख्यक अध्यक्ष , भाई रफीक अंसारी प्रदेश अल्पसंख्यक , मुस्ताक खान वरिष्ठ नेता राम कीर्ति शर्मा, पार्षद गोविंद शुक्ला जी, सज्जन पटेल जी, अशोक पटेल शब्बू जी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीमा सिंह, शहर अध्यक्ष तारा त्रिपाठी, प्रभा सौहगौरा , आशा पाण्डेय, किरण सिंह, देवती साकेत , स्वाति तिवारी, प्रवक्ता सत्या द्विवेदी कविता पांडे सहित उपस्थित रहे ।