बघवार वॉलीबॉल महाकुंभ: आज रात यूपी बनाम WCR जबलपुर के बीच फाइनल, ‘राहुल भैया’ की मौजूदगी में सजेगा खिताबी मंच.सीधी.

बघवार वॉलीबॉल महाकुंभ: आज रात यूपी बनाम WCR जबलपुर के बीच फाइनल, ‘राहुल भैया’ की मौजूदगी में सजेगा खिताबी मंच.

मंगल भारत.बघवार, सीधी (म.प्र.)

विंध्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय स्व. कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच अपने चरम पर है। आज रात होने वाले फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश (UP) और वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) जबलपुर की टीमें आमने-सामने होंगी।

सेमीफाइनल में जबलपुर की शानदार जीत

दूसरे सेमीफाइनल में WCR जबलपुर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 15-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले यूपी की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाकर अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली थी।

मैदान पर दिग्गजों का जमावड़ा

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि
के रूप में अजय सिंह राहुल भैया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अन्य अतिथियों में ज्ञान सिंह चौहान (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस), ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री (संगठन महासचिव), प्रदीप द्विवेदी (ब्लॉक अध्यक्ष), चंद्रकली सिंह (सरपंच बघवार), वसुधा सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस), नीलम सिंह (वरिष्ठ महिला नेत्री), सुनैना सिंह (अध्यक्ष, जनपद पंचायत मझौली), अभय सिंह “रोली भैया” (सतना कोठी), इंजीनियर राजेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी रीवा), राजेंद्र भदौरिया, प्रदीप सिंह मुन्ना, मंसूर अली, राजभान सिंह (सतना), अखिलेश सिंह वरुण, अभिषेक सिंह, संजय सिंह संजू, ज्ञानेंद्र सिंह शंकर, उमेश सिंह, गोपाल सिंह (बघवार), मान सिंह (ताला हाउस रीवा), विनोद वर्मा, विनोद मिश्रा, वीरेन बैगा, नीरज सिंह (रमपुरवा), गिरीश सिंह, शिवप्रसाद प्रधान, सुनील सिंह (मझौली), विमल जायसवाल (कुसमी), शिवकुमार सिंह (हनुमानगढ़) एवं भानु प्रताप सिंह (उप सरपंच) सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

डिजिटल कवरेज भी जारी

मैदान से लाइव रिपोर्टिंग पत्रकार तेज बहादुर सिंह द्वारा की जा रही है, जबकि धीरूँ डिजिटल स्टूडियो रीवा के यूट्यूब चैनल पर मैचों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

‘राहुल भैया’ के हाथों होगा सम्मान

फाइनल मुकाबले के बाद मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल भैया विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।

आयोजन समिति पूरी तरह मुस्तैद

आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुज सिंह (बुढ़गौना), तेज प्रताप सिंह और समरजीत सिंह सहित पूरी टीम इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटी हुई है। पूरे क्षेत्र की नजरें अब इस हाई-वोल्टेज फाइनल पर टिकी हैं, जहां खेल के साथ सम्मान और प्रतिष्ठा की भी जंग देखने को मिलेगी।