शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम.

मंगल भारत: सीधी:माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में हमारे विद्यालय ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। कक्षा 12वीं में विज्ञान गणित संकाय की छात्रा कु. पवित्रम गुप्ता ने 500 में से 443 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है,वही विज्ञान गणित संकाय के छात्र शुभम सिंह एवं कला संकाय के छात्र हर्ष गुप्ता ने 500 में से 440 अंक प्राप्त कर सम्मिलित रूप से विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किए हैं।

कक्षा 10वीं में छात्र अमरदीप सिंह ने 500 में से 448 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान एवं छात्र कामता सिंह ने 500 में से 443 अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान पर हैं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार बैस के कुशल मार्गदर्शन और शिक्षकों के कड़े परिश्रम से छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) का परिणाम:
हाई स्कूल परीक्षा में कुल 48 दर्ज विद्यार्थियों में से 47 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। गौरव की बात यह है कि सम्मिलित होने वाले सभी 47 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे, जिससे विद्यालय का परिणाम 100% रहा। श्रेणीवार प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें 44 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि केवल 03 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में रहे। तृतीय श्रेणी और अनुत्तीर्ण का आंकड़ा शून्य रहा।
हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) का संकायवार परिणाम:
हायर सेकेंडरी परीक्षा में भी विद्यालय का दबदबा कायम रहा। कुल 110 दर्ज विद्यार्थियों में से 109 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 107 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.17% रहा।
कला संकाय (Arts): कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। कुल 61 छात्र परीक्षा में बैठे और सभी उत्तीर्ण हुए, जिनमें 32 प्रथम श्रेणी और 29 द्वितीय श्रेणी में सफल रहे।
विज्ञान संकाय (Science): विज्ञान संकाय का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। 48 परीक्षार्थियों में से 46 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे इस संकाय का परिणाम 95.83% रहा। विशेष उल्लेखनीय है कि विज्ञान संकाय में 43 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
सफलता का श्रेय:
विद्यालय के इस शानदार परिणाम पर प्राचार्य श्री अशोक कुमार बैस ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, समर्पित शिक्षक वृन्द के मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास को दिया है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार और स्थानीय क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।