पिपराही विद्यालय का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम.सीधी.

पिपराही विद्यालय का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम.सीधी.

मंगल भारत.सीधी.शासकीय हाई स्कूल पिपराही, कुसमी, सीधी 2026 का कक्षा 10 वीं के इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है.

कुल दर्ज 26 परीक्षार्थी में परीक्षा में सम्मिलित 26 बच्चों में से 24 बच्चे प्रथम श्रेणी में, 2 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुमारी स्वाती मिश्रा 500 अंकों में से 454 अंकों(90.80%) के साथ कक्षा में प्रथम स्थान, अजय कुमार यादव 453 अंकों (90.60%) के साथ द्वितीय स्थान और कुमारी साधनी यादव 450 अंकों (90.00%) के साथ कक्षा में तृतीय स्थान अर्जित किया
वनांचल क्षेत्र में संसाधन विहीन स्थान पर स्थित इस विद्यालय के हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम अपने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर का परिचय दे रहा है .
विद्यालय के प्राचार्य द्वारा बताया गया है कि यह परिणाम पूरे स्टॉफ के मेहनत और बच्चों के नियमित विद्यालय आना तथा कठिन परिश्रम का परिणाम है.
परिणाम आने के पूर्व और उपरांत बच्चों में तथा अभिभावक में बहुत ही उत्साह देखा गया
प्राचार्य कैलाश प्रसाद गुप्ता और सभी गुरुजनों के द्वारा दूरभाष के माध्यम से बच्चो से संपर्क कर उन्हें उनके परिणाम बताकर शुभकामनाएं दिया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गई.