लीला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मड़वास ने फिर लहराया सफलता का परचम .सीधी.

लीला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मड़वास ने फिर लहराया सफलता का परचम .

मड़वास स्थित लीला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ( इंग्लिश मीडियम )के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
हाई स्कूल में शानदार उपलब्धि: हाई स्कूल परीक्षा में अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने 97% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। अपर्णा नामदेव ने 96%, आस्था द्विवेदी एवं गोल्डी जायसवाल ने 94-94% अंक प्राप्त किए।
पुष्पांजलि केवट एवं कृषि तिवारी ने 93%, यश सेन और पीयूष जायसवाल ने 92% अंक अर्जित किए।
वहीं केके गुप्ता, काजल शुक्ला एवं किन्शु गुप्ता ने 90% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हायर सेकेंडरी में भी रहा दबदबा: हायर सेकेंडरी स्तर पर भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बायोलॉजी समूह में शिल्पा गुप्ता ने 89%, गणित समूह में शिवम द्विवेदी ने 83% तथा कॉमर्स समूह में रुकैया फातिमा ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय परिवार में इस शानदार परिणाम को लेकर खुशी का माहौल है। प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अभिभावकों ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।
यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि लीला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मड़वास शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।