राज्य शासन ने विंध्य विकास प्राधिकरण के सात साल बाद

अशासकीय सदस्यों को नामांकित करने से साथ अध्यक्ष पद पर रीवा जिले की मनगवां विधानसभा के पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति को बैठाया है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रीवा जिले से अजय सिंह और सतना से संजय तीर्थवानी को दी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही विंध्य की राजनीति भी परमाने लगी है। एक ओर शहडोल संभाग की अनदेखी के आरोप हैं तो दूसरी ओर जातीय समीकरणों की नया तानाबाना बुनने के चर्चा भी जोर पकड़ रही है। दरअसल, प्राधिकरण में रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के आठ जिले शामिल हैं। इसमें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया एवं डिंडोरी शामिल हैं। प्राधिकरण में हर जिले से एक-एक निजी व्यक्ति को सदस्य बनाया जाता रहा है।