माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जैन समाज मीडिया प्रभारी भंडारी ने की आत्मीय भेंट

माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से जैन समाज मीडिया प्रभारी भंडारी ने की आत्मीय भेंट.

महिदपुर रोड मंगलवार को धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने रामगंज मंडी राजस्थान पधारे माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला से जैन समाज के मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने आत्मीय भेंट कर नगर में पधारने का विशेष आग्रह अनुरोध किया माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी राजस्थान के कोटा बूंदी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद है 26 जून 2024 को उन्हें 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार चुना गया है। इसके पहले भी 17 वी लोकसभा में 2019 से 2024 के भी आप अध्यक्ष रहे हैं। अध्यक्ष महोदय रामगंज मंडी में संयम मेहता के दीक्षा महोत्सव के कार्यक्रम में विशेष आग्रह पर पधारे एवं मंगलकारी कार्यक्रम में आपने अपनी गौरवशाली उपस्थिति प्रदान कर जिन शासन की शोभा में अभिवृद्धि करी।