हिमाचल में दर्दनाक हादसा…खाई में गिरा गुजरात से आए पर्यटकों का वाहन, 6 लोगों की मौत

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक


हादसा हो गया। जिसमें छह पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चंबा जिले के ककीरा क्षेत्र में उस वक्त हुआ, जब गुजरात से आए पर्यटकों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे और ककीरा क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते पर एक मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते गाड़ी सडक़ से नीचे सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।