उत्साहपूर्वक मनाया गया जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम, बड़खरा 740 एवं कुआं ग्राम पंचायतों ने दिया जल संरक्षण का संदेश.

मंगल भारत :सीधी:रामपुर नैकिन क्षेत्र के अंतर्गत
ग्राम पंचायत बड़खरा 740 एवं ग्राम पंचायत कुआं में जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर आयोजित “जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम” उत्साह, जनसहभागिता एवं जागरूकता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत देवी माता प्रांगण से स्वच्छता अभियान के साथ हुई, जहां ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई करते हुए पैदल यात्रा निकाली। इसके बाद माता मंदिर एवं शंकर जी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा घुघुरी नदी की सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का समापन ग्राम पंचायत कुआं के बगीचे में हुआ, जहां मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि “जल ही जीवन है” और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए जल स्रोतों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बड़खरा 740 के सरपंच अजय सिंह एवं स्नेहलता सिंह, ग्राम पंचायत कुआं के सरपंच सत्यनारायण पटेल, मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, राम पदारथ पांडे, योगेश पांडे, शिक्षक अनुज सिंह, समाजसेवी कृष्ण कुमार पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा सूर्यकांत तिवारी, रजनीश कुमार तिवारी, भीम रावत, भैयालाल सकेत, उपसरपंच कुआं बाबूलाल प्रजापति, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, रामपाल पांडे, रमाकांत द्विवेदी, अजय सिंह, रामगीता द्विवेदी, सुनीता द्विवेदी, पंचायत सचिव पवित्र राज सिंह, पंचायत सचिव नीरज मिश्रा, विनय तिवारी (ग्राम रोजगार सहायक कुआं) एवं अरुण सिंह (ग्राम रोजगार सहायक बड़खरा 740) की विशेष सहभागिता रही।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिक्षक दयाशंकर द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर मंदिर परिसर एवं नदी की साफ-सफाई की तथा समाज को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने नई पीढ़ी से जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण करने और स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।