सीधी: आरक्षक की दबंगई और अवैध उत्खनन के खिलाफ जनसुनवाई में पहुंचे पीड़ित, कलेक्टर-एसपी से की शिकायत.

मंगल भारत:रामपुर नैकिन/सीधी।सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पखुड़ी कोठार में दबंगों द्वारा अवैध उत्खनन करने और विरोध करने पर पीड़ित को थाने से गाली देकर भगाने का गंभीर मामला सामने आया है। न्याय न मिलने से परेशान पीड़ित परिवार ने आज मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) की संयुक्त जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई है।थानेदार के आरक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोपजनसुनवाई में दिए आवेदन के अनुसार, ग्राम पखुड़ी कोठार निवासी पीड़ित भैया लाल गुप्ता ने बताया कि उनकी आराजी भूमि (नंबर 587) पर गांव के ही सत्यम पांडे द्वारा जेसीबी मशीन

लगाकर जबरन मेढ़ और तालाब की मिट्टी की अवैध खुदाई की जा रही थी। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि जब वह मामले की लिखित शिकायत लेकर रामपुर नैकिन थाना पहुंचे, तो वहां कर्तव्य पर उपस्थित आरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा ने रिपोर्ट लिखने से साफ मना कर दिया। दोबारा मिन्नत करने पर आरक्षक ने पुलिसिया रौब दिखाते हुए पीड़ित को ही गंदी गालियां दीं, अपमानित किया और थाने से धक्का देकर बाहर निकाल दिया।कलेक्टर-एसपी से F.I.R. और सुरक्षा की मांगपीड़ित ने जनसुनवाई में अधिकारियों को बताया कि भूमि का मामला पहले से ही सिविल कोर्ट में विचाराधीन है, इसके बावजूद दबंगों द्वारा अवैध खुदाई की जा रही है। पुलिस के इस अमानवीय रवैये के बाद से पूरा पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्हें जान-माल का खतरा सता रहा है।पीड़ित भैया लाल गुप्ता ने कलेक्टर और एसपी से मांग की है कि:दोषी आरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ तत्काल सख्त विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई की जाए।रामपुर नैकिन थाने को तत्काल आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (F.I.R.) दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं।मेढ़ और तालाब की अवैध खुदाई को तुरंत रुकवाकर पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।मामले को गंभीरता से लेते हुए जनसुनवाई में मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर तुरंत उचित वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।