बंधक मॉडल की अश्लील फिल्मों ने पुलिस को चौंकाया, नए एपिसोड में उलझी इन्वेस्टीगेशन

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को एक सिरफिरे लड़के द्वारा मॉडल को बंधक बनाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस मॉडल को बंधक बनाया गया उसकी तमाम अश्लील फिल्में और आपत्तिजनक फोटो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर देखकर भोपाल पुलिस के होश उड़ गए हैं। पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि आगे किसके खिलाफ क्या कार्रवाई करें। मॉडल के बारे में पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि लड़की ने ही लड़के को फोन कर घर बुलाया। शुक्रवार सुबह घर में घुसा। पुलिस कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

भोपाल में दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी की लड़की (मॉडल ) को लेकर पुलिस अब चक्करघिन्नी हो गई है। शुक्रवार को दिनभर ड्रामा चलता रहा और यही खबरें सामने आईं कि सिरफिरे रोहित सिंह ने एकतरफा प्रेम में मॉडल को उसके घर में बंधक बना लिया है। पुलिस ने 12 घंटे की मेहनत के बाद इन्हें रिहा करा लिया लेकिन शनिवार को रोहित का जुलूस भी निकाल दिया। अब रोहित के जरिए पुलिस को जो जानकारी मिल रही है वह चौंकाने वाली है। पुलिस को यूट्यूब पर मॉडल की एक अश्लील फिल्म मिली है जिसमें वह बेहद अश्लील रोल करती नजर आ रही है। इसके अलावा कुछ ऐसे फोटो भी पुलिस के हाथ लगे हैं जिसमें वह नाम मात्र के कपड़े पहने है। नए खुलासे के बाद भोपाल पुलिस इस एपिसोड में उलझ गई है।

मॉडल ने बुलाया था रोहित को

लड़की के परिजन कुछ भी आरोप लगाएं, लेकिन पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि रोहित को मॉडल ने ही भोपाल बुलाया था। रोहित गुरुवार देर रात लड़की के घर पहुंचा था, पीडि़ता ने ही उसके लिए दरवाजा खोला और रातभर अपने कमरे में रखा। जिसके बाद सुबह किसी बात पर दोनों का विवाद हुआ तब रोहित आक्रामक हो गया।

बी ग्रेड फिल्मों की पुलिस को जानकारी

हमें मॉडल की फिल्मों की कुछ लिंक मिली हैं। लड़का और लड़की दोनों की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच होगी। फिलहाल डॉक्टरों ने लड़की को आराम की सलाह दी है। अस्पताल से छुट्टी के बाद एक बार और लड़की बयान दर्ज किए जाएंगे।

राहुल लोढा, एसी, पुलिस अधीक्षक दक्षिण भोपाल