ये हैं भारत के 3 सबसे बड़े वकील, इनकी 1 दिन की फीस जानकर है

दोस्तों यह तो आप जानते ही हैं, कि भारत में न्याय दिलाने के लिए न्यायालय की स्थापना की गई है। न्यायालय में अपनी तरफ से पैरवी करने के लिए एक वकील की जरूरत होती है। सभी लोग अपनी हैसियत के हिसाब से वकील तैयार करते हैं। पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 3 वकील है, जो सबसे बड़े तथा महंगे हैं, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

सलमान खुर्शीद

भारत में अव्वल दर्जे के वकील और लॉ टीचर के रूप में काम करने वाले सलमान खुर्शीद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक है। इन्होने बड़े-बड़े केस लड़े हैं। सलमान खुर्शीद यूपीए सरकार के दौरान विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। सलमान खुर्शीद एक पेशी के लिए लगभग 5 से 8 लाख लेते हैं।

हरीश साल्वे

हरीश साल्वे ने सलमान खान को हिट एंड रन केस से बरी करवाया था, जो भारत के महंगे वकीलों में से एक है। हरीश साल्वे ने टाटा रिलायंस और वोडाफोन जैसी कंपनियों के केस भी लड़े है। इनकी एक पेशी की फीस लगभग आठ से 15 लाख रुपए है।

राम जेठमलानी

राम जेठमलानी भारत के सबसे वरिष्ठ एवं चर्चित वकील रहे हैं। भारत के सबसे महंगे वकील के रूप में जाने माने वाले जेठमलानी 90 से अधिक उम्र के हो चुके हैं। इनकी प्रत्येक पेशी की फीस लगभग 20 से 30 लाख रुपए है। अरविंद केजरीवाल से लेकर आसाराम बापू तक के केस लड़ने वाले राम जेठमलानी भारत के कानून मंत्री भी रह चुके हैं।