अज्ञात बदमाशों ने RTI कार्यकर्ता को मारी गोली, रेत माफिया का हाथ होने की आशंका

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में किसी अज्ञात शख्स ने आरटीआई कार्यकर्ता को गोली मार दी है।घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में इंदौर भर्ती करवाया गया है।घटना कल्याणपुर के साखी रिसोर्ट के सामने की है। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रामलाल पेश से किसान है और आरटीआई के तहत माफियाओं की जानकारियां निकाल पुलिस को देते रहते है। वे कई बार माफियाओं के मंसूबों को फेल कर चुके है, जिसके चलते माफिया उनके दुश्मन बने हुए है। हो सकता है कि इस घटना के पीछे भी माफियाओं का ही हाथ हो। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, बुधवार देर रात दो अज्ञात शख्सों ने ज़िला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में आदिवासी दिवस कार्यक्रम की तैयारी करके अपने गांव कल्याणपुर लौट रहे रामलाल को पीछे से गोली मार दी। दोनों हमलावर एक बाइक पर सवार थे। गोली रामलाल की पीठ में लगी। गोली लगते ही रामलाल नीचे गिर पड़े, उनके साथ गांव लौट रहे फुदार सिंह भिंडे ने रामलाल को अस्पताल पहुंचाया।एफएसएल और पुलिस की टीम ने मौके से देसी कट्टे से फायर हुई गोली का खोका ज़ब्त किया है। रामलाल को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन इसके पीछे रेत माफिया का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है.