पूर्व विधायक पारस सकलेचा द्वारा लगाए गए 800 करोड़ के कथित
पोषण आहार घोटाले में लोकायुक्त ने महिला एवं बाल विकास और ग्रामीण आजीविका मिशन के अफसरों को तलब किया है। बता दें, पूर्व विधायक सकलेचा ने महालेखाकार (एजी) की 2018 से 2021 के दौरान 8 जिलों में पोषण आहार की हुई जांच के आधार पर घोटाले की शिकायत लोकायुक्त से की थी। इसमें तत्कालीन प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के तत्कालीन संचालक ललित मोहन बेलवाल सहित अन्य पर संगीन आरोप हैं। अब उसी मामले में संबंधित विभाग से मुकम्मल जवाब नहीं मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव और ग्रामीण आजीविका मिशन के सीईओ को 24 अगस्त को कार्रवाई प्रतिवेदन सहित लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।