भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 16 नाम हैं। मनपुर सीट को होल्ड पर रखा गया है। इस तरह कांग्रेस ने सभी 229 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। दिवाली के दिन 7 नवंबर को कांग्रेस ने 29 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।
भाजपा के बागी नेता सरताज सिंह को होशंगाबाद से

भाजपा में पूर्व मंत्री सरताज सिंह सिवनी मालवा में कार्यकर्ताओं के बीच आज फूट-फूटकर रोए। तीसरी सूची में भी अपना नाम न देखकर सरताज के आंसू निकल पड़े और रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैं घर में बैठकर घुट घुट कर रोने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैं लड़ूंगा तो मैदान में और मरुंगा तो मैदान ए जंग में।