शास.उच्च.माध्य.विद्या. के कक्षा 12वीं के छात्र शुभम सिंह की विज्ञान मंथन यात्रा.सीधी.

शास.उच्च.माध्य.विद्या. के कक्षा 12वीं के छात्र शुभम सिंह की विज्ञान मंथन यात्रा.

मंगल भारत: सीधी:18वीं विज्ञान मंथन यात्रा 2026-26 हेतु सीधी जिले के कक्षा 12वीं के केवल दो छात्रों का चयन किया गया है,जिसमे से एक विद्यालय के छात्र शुभम सिंह है,जो इस समय 18वीं विज्ञान मंथन यात्रा में शास उच्च माध्य विद्या उमरिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

“मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी(MPCST)” प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों मेें विज्ञान के प्रति अभिरूचि जागृत करने हेतु विज्ञान मंथन यात्रा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित कर रही है। यह यात्रा मुख्य रूप से भोपाल के विज्ञान भवन से शुरू होकर विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों तक जाती है। यह यात्रा भोपाल-बेंगलुरु-चेन्नई-भोपाल रहेगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ख्याति प्राप्त प्रयोगशालाओं एवं संस्थानो के अवलोकन के साथ उत्कृष्ट ख्याति प्राप्त वैज्ञानिको से संवाद का सुनहरा अवसर प्राप्त कराना है।
यात्रा के तहत चयनित छात्रों को इसरो (ISRO), श्रीहरिकोटा (अंतरिक्ष केंद्र) और बेंगलुरु के अन्य प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण कराया जा रहा है, जहाँ वे उपग्रहों की कार्यप्रणाली और चंद्रयान मिशन के बारे में जान सकते हैं।

चेन्नई में स्थित CSIR-CLRI (सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टीट्यूट) और IIT मद्रास जैसी प्रमुख प्रयोगशालाओं व संस्थानों में छात्रों को भ्रमण कराने के लिए चिन्हित किया गया है।
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित “विज्ञान मंथन यात्रा (2025–26)” प्रदेश के कक्षा 10 एवं 11–12 (विज्ञान संकाय) के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक विशेष पहल है।
यह यात्रा विद्यार्थियों को विज्ञान की दुनिया से जोड़ते हुए उन्हें नए अनुभव, सीख और प्रेरणा प्रदान करेगी।
“शास उच्च माध्य विद्या उमरिया” छात्र शुभम के लिए इस यात्रा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करता है।