रीवा-सतना मार्ग पर मानवता शर्मसार! परिवार के साथ जा रहे यात्री से पेट्रोल पंप पर बदसलूकीआधी रात को शहडोल से सतना लौट रहे लालबहादुर सिंह के परिवार के साथ हुई अभद्रता, पुलिस की धमकी देकर निकाला.

रीवा/सतना:बीती रात लगभग 2:00 बजे रीवा-सतना मार्ग पर एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने पेट्रोल पंपों की सुरक्षा और सेवा के दावों की पोल खोल दी है। शहडोल से अपने घर सतना जा रहे लालबहादुर सिंह और उनका परिवार उस वक्त बड़ी मुसीबत में फंस गया जब अचानक उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया।कर्मचारियों की गुंडागर्दी: मदद के बदले मिली धमकीरात के सन्नाटे में जब लालबहादुर सिंह गोविंदगढ़ पहाड़ के नीचे स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे और अपनी मजबूरी बताते हुए 1-2 लीटर पेट्रोल की गुहार लगाई, तो वहां मौजूद कर्मचारी इंसानियत भूल बैठे। मदद करने के बजाय कर्मचारी गाली-गलौज और लड़ाई पर उतारू हो गए। हद तो तब हो गई जब पीड़ित परिवार को ही पुलिस बुलाने की धमकी देकर वहां से खदेड़ दिया गया।परिवार को दूसरी गाड़ी से सुरक्षित भिजवायापेट्रोल पंप पर हुए इस विवाद और कर्मचारियों के अड़ियल रवैये के कारण लालबहादुर सिंह को अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। स्थिति को देखते हुए उन्होंने तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की और अपने परिवार को दूसरी गाड़ी के माध्यम से सुरक्षित घर के लिए रवाना किया।कई किलोमीटर की भटकन के बाद मिली राहतपरिवार को भेजने के बाद, लालबहादुर सिंह खुद पेट्रोल के लिए कई किलोमीटर तक भटकते रहे। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों से भी संपर्क साधा। काफी मशक्कत और परेशानी झेलने के बाद, अंततः सतना जिले के काफी पहले स्थित एक पेट्रोल पंप पर उन्हें पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल मिल सका।दोषियों पर कार्रवाई की मांगसुनसान रास्ते और आधी रात के समय एक परिवार के साथ पेट्रोल पंप कर्मचारियों का यह हिंसक व्यवहार निंदनीय है। पीड़ित और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गोविंदगढ़ घाटी के नीचे स्थित इस पेट्रोल पंप की जांच की जाए और अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।