मंगल भारत :सीधी : घर मे लगी आग, 3 मासूम जलकर हुए ख़ाक.
जिले से इस वक्त की एक बेहद दुखद खबर आ रही है। जमोड़ी थाना अंतर्गत कशिहवा गांव निवासी रामरतन साकेत के घर मे उस वक़्त आग लग गयी जब घर मे कोई नही था। उस वक़्त घर मे 6 से 10 वर्ष के 3 मासूम बच्चे थे। आग लगते ही इतनी तेजी से फैल गयी की मासूमो को भागने तक का मौका नही मिला। और वह घर के अन्दर ही जलकर खाक हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों व क्षेत्रीय निवासियो के अनुसार दोपहर में करीब 2 बजे के बाद जब आगा लगी तब उनके घर मे कोई नही था। पिता मजदूरी करने और मां कोटा में गल्ला लेने सीधी गयी थी। हालांकि आग लगने के कारण का अभी तक कोई पता नही चल सका हैं ग्रामीणों के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिस पर चुरहट से फायर ब्रिगेड की टीम आई और घर के आग को बुझाने के बाद मुहल्ले में आग को फैलने से रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सहित पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आग बुझने तक स्थल पर ही रुके रहे।