ममता को झटका, 20 सांसदों ने एनडीए में जाने की जताई इच्छा

मंगल भारत। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में तीखी उथल-पुथल मच

गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने सोमवार को अचानक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। इस अप्रत्याशित कदम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। इस्तीफे के तुरंत बाद दिल्ली में टीएमसी के करीब 14 बागी लोकसभा सांसदों ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस अहम सियासी बैठक के बाद दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयासों का बाजार गर्म हो गया है। अब खबर है कि तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद अब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के समक्ष एक नई मांग लेकर पहुंचे हैं। टीएमसी सांसदों के एक समूह ने स्पीकर को पत्र लिखकर अपनी पार्टी को अलग संसदीय दल (ब्लॉक) का दर्जा देने और इसके अनुरूप अलग-अलग सीटों का आवंटन करने की मांग की है। साथ ही एनडीए में शामिल होने की इच्छा भी जाहिर की है। दूसरी ओर सुखेन्दु शेखर रॉय के सांसद पद और पार्टी सदस्यता, दोनों से इस्तीफे के तुरंत बाद एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कम से कम पांच टीएमसी सांसद उनके साथ दिख रहे हैं।