चारधाम यात्रा से लौटे बलाई मालवी समाज के अध्यक्ष देवीलाल डाबी का नागदा में भव्य स्वागत

नागदा (उज्जैन)। युवराज धर्मशाला बलाई मालवी समाज के


नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवीलाल डाबी (आरा मशीन वाले) के चारधाम यात्रा से लौटने पर नागदा नगर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
चारधाम यात्रा से लौटने पर पुरानी नगर पालिका चौराहा, खिलचीपुरा चौराहा, अंबे माता मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजजनों एवं व्यापारियों द्वारा आइसक्रीम वितरण भी किया गया। दूसरे दिन युवराज धर्मशाला में विशेष स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह में सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर भारतीय संविधान के निर्माता **** का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात बलाई मालवी समाज की ओर से सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता कर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष देवीलाल डाबी, उपाध्यक्ष राम बक्सर डाबी, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र सोलंकी, सचिव जीतेन्द्र राठौड़ सहित प्रभुलाल, राधेश्याम, मदनलाल मकवाना, मुकेश धानक, मुकेश बनबानी, सागरमल सोलंकी, शांतिलाल निंबोदिया (बोरखेड़ा), दिनेश, राकेश परमार सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नागदा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, अजय प्रजापत, नीलेश प्रजापत, अनिल प्रजापत एवं शशिकांत शर्मा सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा, महिला मंडल तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज युवा विंग के मीडिया प्रभारी, जन समस्या निवारण संस्थान उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने दी।